कैसे बनता है ई-श्रम कार्ड? कैसे मिलते हैं इसके फायदे, जानिए पूरी प्रक्रिया:- केंद्र सरकार द्वारा अलग अलग क्षेत्रों में काम करने वाले असंगठित मजदूरो के लिए कार्ड बनवाने की योजना लेकर आई है इस कार्ड का नाम ई-श्रम कार्ड रखा गया है | केंद्र सरकार मजदूरो के लिए योजना लाती है इस कार्ड की सहायता से मजदुर को योजना का सीधा लाभ देती है | हर मजदुर के पास लाभ प्राप्त करने के लिए ई-श्रम कार्ड का होना जरुरी है | आप भी इस कार्ड को बनाना चाहते हो तो आप हमारे साथ इस आर्टिकल में अंत तक जुड़े रहिये |
ई-श्रम कार्ड के लिए जरुरी पात्रता
केंद्र सरकार की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वालों असंगठित मजदूरों के लिए श्रम पोर्टल शुरू किया गया है | सरकार किसी भी प्रकार की योजना मजदूरो के लिए लेकर आएगी तो उसका सीधा लाभ मजदूरो को दिया जायेगा जिनके पास ई-श्रम कार्ड होगा | आप इस कार्ड को बनवाना चाहते हो तो आपकी उम्र 16 वर्ष से लेकर 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए | ई-श्रम में रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज होना जरुरी है जेसे की आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल, और पासवर्ड साइज़ फोटो आदि | ई-श्रम कार्ड की ऑनलाइन प्रक्रिया को जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े |
Also Read
-
Ayushman Card- अपने मोबाइल फ़ोन से घर बेठे बना सकते है आयुष्मान कार्ड, जाने पूरी प्रक्रिया
-
आज से रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपये में मिलेगा, ये उपभोक्ता उठा सकेंगे योजना का लाभ
ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया
- ई-श्रम कार्ड के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- होम पेज पर आपको REGISTER on eShram का विकल्प मिलेगा जिस पऱ आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका Self Registration Form खुल जायेगा |
- फिर आपको ध्यानपूर्वक फॉर्म भरना होगा |
- इसके बाद आपको OTP Verification करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- फिर आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा |
- आपको यहाँ सबसे नीचे Click Here का आप्शन देखाई देगा उस पर क्लिक करे |
- नये पेज खुलने के बाद आधार से रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर को ओटिपी से वेरिफिकेशन करना होगा |
- अब यहां पर आपको ,सबसे नीचे ही Update E KYC Information का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- अब यहाँ पर आपको अपडेट प्रोफाइल के आप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के आपके सामने Update Item List खुल जायेगा जिसमें से आपको जिन जानकारी को अपडेट करना है उस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद अपडेट फॉर्म खुल जायेगा जिसे ध्यानपूर्वक भरना होगा |
- अंत में आपको सबमिट के आप्शन पर क्लिक कर ई-श्रम कार्ड को डाउनलोड कर देना है |