Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024:- हेल्लो दोस्तों राजस्थान सरकार द्वारा बालिकाओ के लिए एक शानदार योजना का आयोजन किया है जिसका नाम राजस्थान एकल दो पुत्री योजना 2024 रखा गया है इस योजना के तहत राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2023 की ऐसी समस्त प्रतिभाशाली बालिकाओं जो अजमेर द्वारा राज्य स्तर या जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut Off अंक या अधिक अंक आने पर छात्राओं को योग्यता पुरस्कार दिया जायेगा सरकार द्वारा इस योजना का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है योजना में लाभार्थी बालिकाओ को जिनके कट ऑफ मार्क्स से ज्यादा अंक है उने 12वीं कक्षा में राज्य स्तर पर 51000 रुपए और 10वीं कक्षा में राज्य स्तर पर 31000 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा 10वीं और 12वीं कक्षा की बालिकाओं को जिला स्तर पर 11000 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी राजस्थान एकल/द्वि पुत्री योजना के लिए आवेदन की अंतिम दिनांक 15 मार्च 2024 तक रखी गई है | तो आइये ज्यादा देरी नही करते हुए हम आपको Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 की विस्तार से जानकारी बताने वाले है |
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | राजस्थान एकल/द्वि पुत्री योजना |
साल | 2024 |
लाभार्थी | 10th और 12th बोर्ड की बालिकाए |
योजना का उद्देश्य | बोर्ड की परीक्षा में छात्राओं के अच्छे अंक आने पर सम्मानित करना |
योजना की शुरुआत किसने की | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
छात्रवृत्ति राशि | 12वीं कक्षा में राज्य स्तर पर 51000 रुपए और 10वीं कक्षा में राज्य स्तर पर 31000 रुपए दिए जाएंगे |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ |
Article Category | Sarkari yojana |
राजस्थान एकल/द्वि पुत्री योजना क्या है ?
राजस्थान सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए राजस्थान एकल द्वि योजना की शुरुआत की गई है इस योजना के तहत राजस्थान की 10वी और 12 वी कक्षा की छात्र को बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तरीय या जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या अधिक अंक आने पर बालिकाओं को योग्यता पुरस्कार एवं सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को पुरस्कार राशि जिला स्तर और राज्य स्तर पर अलग-अलग दी जाएगी छात्रों को मिलने वाली राशी सीधे बालिका के बैंक खाते में डाल दी जायेगी सरकार का इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओ को शिक्षा प्रोत्साहन मिल सके और अन्य छात्राएं भी शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित हो सके। इस योजना के माध्यम से लड़कियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु सहायता मिल सकेगी जिसे वह आत्मनिर्भर बन सकेगी |
राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2024 के अंतर्गत राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय द्ववारा दी जाने वाली पुरस्कार राशि
1. राज्य स्तरीय पुरस्कार राशि:- माध्यमिक/माध्यमिक व्यावसायिक/प्रवेश का परीक्षा राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut Off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिकाओं को 31,000 रुपए पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाएंगे। वहीं उच्च माध्यमिक/उच्च माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा/वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाली विजेता छात्राओं को 51,000 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
2. जिला स्तरीय पुरस्कार राशि:- माध्यमिक/माध्यमिक व्यावसायिक/प्रवेश का परीक्षा जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut Off अंक या अधिकांश अंक प्राप्त बालिकाओं को 11,000 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा उच्च माध्यमिक/उच्च माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा/वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut Off अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 11,000 रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।
राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2024 राज्य स्तर पर Cut Off List
परीक्षा |
राज्य स्तरीय पर निर्धारित Cut Off Marks |
माध्यमिक परीक्षा | 581 |
माध्यमिक (व्यावसायिक) | 579 |
उच्च माध्यमिक परीक्षा | (a) विज्ञान – 485 (b) वाणिज्य- 478 (c) कला – 485 |
उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा | (a) विज्ञान – 482 (b)वाणिज्य- 448 (c) कला- 481 |
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा | 456 |
प्रवेशिका परीक्षा | 526 |
राजस्थान द्वि पुत्री योजना 2024 के लिए अभ्यर्थी के बोर्ड परीक्षा 2022-23 में जिला स्तर पर कट ऑफ मार्क्स की PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ पर क्लिक करे :- https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ekalputri/ekalputri2023.pdf
राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2024 के लिए पात्रता
- आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए |
- इस योजना का लाभ केवल कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की छात्राएं आवेदन करने हेतु पात्र होगी |
- यदि एक परिवार की एक मात्र संतान बेटी है या परिवार में दो संताने हैं और दोनों ही पुत्रियां है या तीन पुत्रियां हैं जिनमें से एक पुत्री के बाद दो जुड़वा पुत्रियां हैं आवेदन करने हेतु पात्र होगी |
- राज्य की ऐसी बालिकाएं जिन्होंने जिला स्तर और राज्य स्तर पर निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वह इस योजना के लिए पात्र होंगी।
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पहचान पत्र
- संस्थान प्रधान का अनुशंसा पत्र
- पिता का संतान संबंधी मूल शपथ पत्र
- आवेदक का बैंक में खाता होना चाहिए
- मोबाइल नंबर
- बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों की सत्यापित फोटोकॉपी
- पासवर्ड साइज़ फोटो
Mutual Funds Return : इस म्युचुअल फंड ने खराब किया लोगों का दिमाग 1 लाख को बना दिया 72 लाख
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा जहाँ पर राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2023 का आप्शन दिखाई देगा जो कुछ इस प्रकार होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको एकल पुत्री द्वि पुत्री पुरस्कार योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपके सामने सरकार का अधिकारिक नोटिफिकेशन आ जयेगा जिसे ध्यानपूर्वक पढ़ना है |
- बाद में आपको आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट निकाल देना है या फिर ई-मित्र से प्रिंट निकलवा सकते है |
- अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को दर्ज करना है |
- जैसे छात्रा का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, कक्षा, रोल नंबर, बैंक खाता संख्या आदि विवरण दर्ज करना होगा |
- फिर आपको आवेदन में मांगे गये दस्तावेजो को अटेच करना होगा |
- अब आपको अपने विद्यालय के संस्था प्रधान से अग्रेषित करवाना होगा।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म को निर्धारित तिथि तक रजिस्टर्ड डाक से सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के पते पर भेजना होगा।
- इस प्रकार आप राजस्थान एकल/द्वि पुत्री योजना में आवेदन कर सकते है |
जल्दी अमीर बनना है तो यहां पर डाले थोड़ा पैसा 1 साल में दिया 35% का रिटर्न
F&Q
1. Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans:- Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2024 तय की गई है।
2. राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना के लिए आवेदन फॉर्म कहां पर जमा करना होगा?
Ans:- राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना के लिए आवेदन फॉर्म और जरूरी दस्तावेज अटेच करके डाक द्वारा सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के पते पर अंतिम तिथि से पहले भेजना होगा।
3. Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 में आवेदन कैसे करें?
Ans:- Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 के अंतर्गत ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आपको आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।
4. राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना में किसे लाभ मिलेगा?
Ans:- Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं में अधिकाधिक अंक पाने पर राज्य की बालिकाओं को पुरस्कार राशि का लाभ दिया जाएगा।